रायपुर पुलिस में 7निरीक्षकों का बड़ा फेरबदल ...

रायपुर पुलिस में 7निरीक्षकों का बड़ा फेरबदल ...

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के आदेश पर निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

➡️ राजेश कुमार सिंह — थाना प्रभारी आजाद चौक से थाना प्रभारी टिकरापारा

➡️ राजेश कुमार मरई — थाना प्रभारी टिकरापारा से रक्षित आरक्षी केंद्र

➡️ अर्चना धुरंधर — प्रभारी महिला थाना से थाना प्रभारी आजाद चौक

➡️ राजश्री मौर्य — रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना

➡️ कृष्ण कुमार साहू — प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार

➡️ आनंद सोनी — रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात

➡️ धीरेन्द्र कुमार तिवारी — रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज