हैदराबाद की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक दुनिया से रूबरू हुए प्रणवानंद अकादमी के विद्यार्थी

हैदराबाद की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक दुनिया से रूबरू हुए प्रणवानंद अकादमी के विद्यार्थी

हैदराबाद। प्रणवानंद अकादमी द्वारा कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हैदराबाद का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। ज्ञान, अनुभव और मनोरंजन से भरपूर इस यात्रा में विद्यार्थियों ने हैदराबाद की ऐतिहासिक विरासत, विज्ञान, संस्कृति, कला और सिनेमा की दुनिया को करीब से जानने का अवसर प्राप्त किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक गोलकोंडा किले का अवलोकन किया और उसकी स्थापत्य कला, अद्भुत ध्वनि-विज्ञान, फतेह दरवाजा तथा कुतुब शाही इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद हुसैन सागर झील पहुंचकर विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा का दर्शन किया तथा नौका-विहार का आनंद लिया।

बिरला तारामंडल में विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान, नक्षत्रों, सौरमंडल और ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्यों को समझा। वहीं स्नो वर्ल्ड में बर्फबारी का रोमांचकारी अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण का प्रमुख आकर्षण रामोजी फिल्म सिटी रहा, जहां विद्यार्थियों ने विशाल फिल्म सेट, स्टंट शो तथा फिल्म निर्माण की पर्दे के पीछे की प्रक्रिया को करीब से देखा।

इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से इतर प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। साथ ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक समझ, अनुशासन, टीम भावना और समय प्रबंधन जैसे गुणों को विकसित करने में भी मदद मिली।

विद्यालय के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी शिवरूपानंदजी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा के लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। सचिव-सह-रेक्टर परम पूज्य अरुणव महाराज जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री महादेव महतो जी के उत्कृष्ट आयोजन के लिए भी कृतज्ञता व्यक्त की गई।

वहीं उप-प्राचार्य श्री महेश ठाकरे सर एवं प्राचार्या डॉ. नीति सिंह यदुवंशी मैम के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने में दिए गए योगदान के लिए विशेष आभार जताया गया। साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की गई।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, आनंद और सुखद स्मृतियों से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

संपादक, प्रेम प्रकाश साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज