गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा रायपुर, कुबेर राठी ने पत्नी संग की महाआरती

गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा रायपुर, कुबेर राठी ने पत्नी संग की महाआरती

रायपुर। गणेशोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी कुबेर राठी ने अपनी पत्नी मंजू राठी के साथ कोटा स्थित जगन्नाथ चौक और स्टेशन चौक के नेहरू पारा में आयोजित गणेश उत्सव में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।

राठी दंपत्ति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की महाआरती की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान कुबेर राठी ने कहा कि गणेशोत्सव आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का पर्व है।

आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। महाआरती के दौरान पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

रिपोर्टर; मयंक श्रीवास्तव 

मुख्य संपादक, नारद एक्सप्रेस न्यूज