सड़कों पर शोर मचाने वालों की अब खैर नहीं: रायगढ़ पुलिस ने 50 मॉडिफाई साइलेंसरों पर चलवाया बुलडोजर

सड़कों पर शोर मचाने वालों की अब खैर नहीं: रायगढ़ पुलिस ने 50 मॉडिफाई साइलेंसरों पर चलवाया बुलडोजर

रायगढ़ | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने न केवल नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया, बल्कि जब्त किए गए साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर सख्त संदेश भी दिया।

​प्रमुख कार्रवाई की झलकियाँ:

​11 वाहन जब्त: डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न पॉइंट पर चेकिंग कर 11 गाड़ियाँ पकड़ी गईं, जिनमें मानक से अधिक शोर करने वाले साइलेंसर लगे थे।

​अभिभावकों को चेतावनी: एसएसपी ने वाहन चालकों और उनके परिजनों को कार्यालय बुलाकर कड़ी समझाइश दी। उन्होंने साफ किया कि दोबारा उल्लंघन होने पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​50 साइलेंसर नष्ट: हाल के अभियानों में जब्त किए गए लगभग 50 मॉडिफाई साइलेंसरों को आज पुलिस कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।


रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव