रायपुर मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य: तीज पर मायके जाने वाली महिलाएं ध्यान दें, 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज त्योहार को लेकर महिलाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं तीज मनाने के लिए अपने मायके जाने की तैयारी कर रही हैं। त्योहार के इस मौसम में यदि आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रही हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य निष्पादित किए जाएंगे। इस तकनीकी उन्नयन कार्य के कारण 13 और 14 सितंबर को इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर तीज पर घर लौटने वाली महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार के समय ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अधिक रहता है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन या ऐप के माध्यम से ट्रेन स्टेटस चेक करने के बाद ही यात्रा पर निकलें।
रद्द की गई ट्रेनों का विवरण:
13 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
-
ट्रेन संख्या 68728: रायपुर-बिलासपुर मेमू
-
ट्रेन संख्या 68734: बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
-
ट्रेन संख्या 68733: गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
-
ट्रेन संख्या 68719: बिलासपुर-रायपुर मेमू
-
ट्रेन संख्या 58203: कोरबा-रायपुर पैसेंजर
-
ट्रेन संख्या 58206: रायपुर-इतवारी पैसेंजर
-
ट्रेन संख्या 68746: रायपुर-गेवरा रोड मेमू
14 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
-
ट्रेन संख्या 58204: रायपुर-कोरबा पैसेंजर
-
ट्रेन संख्या 58206: इतवारी-रायपुर पैसेंजर
-
ट्रेन संख्या 68745: कोरबा-रायपुर मेमू
उरकुरा स्टेशन पर रीमॉडलिंग का कार्य पूर्ण होते ही इस मार्ग पर रेल सेवाओं का परिचालन पुनः सामान्य कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
संपादक/नारद एक्सप्रेस न्यूज़