नारी शक्ति का सम्मान: KPS सरोना में ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन

नारी शक्ति का सम्मान: KPS सरोना में ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल (KPS), सरोना में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक गरिमामयी समारोह “नारी गौरव सम्मान-2026” का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली और उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय रहीं मुख्य अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रही है और समाज के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

इस अवसर पर शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति, खेल और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को 'नारी गौरव सम्मान' से नवाजा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना और महिला सशक्तिकरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था।

नारद एक्सप्रेस न्यूज की सह-संपादक कंचन यादव सम्मानित

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निर्भीक और निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए नारद एक्सप्रेस न्यूज की सह-संपादक कंचन यादव को भी ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। 

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

मुख्य संपादक ,नारद एक्सप्रेस न्यूज