धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ जायलो कार जप्त, आरोपी गिरफ्तार ...

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ जायलो कार जप्त, आरोपी गिरफ्तार ...

धमतरी, पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिमतरा मोड़ एनएच-30 ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने धौराभांठा निवासी आरोपी खिलानंद उर्फ गोलू साहू को एक जायलो कार (क्रमांक CG-06-L-0282) के साथ पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसमें से दो कार्टूनों में भरी 96 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 17.280 लीटर है।

पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 2,27,680 रुपये का मशरूका जप्त किया है। आरोपी द्वारा शराब बिक्री का कोई वैध दस्तावेज पेश न करने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट ,मयंक श्रीवास्तव 

चीफ एडिटर,नारद एक्सप्रेस न्यूज