कल दोपहर 2:30 बजे घोषित होंगे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ...

कल दोपहर 2:30 बजे घोषित होंगे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ...

रायपुर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के परिणाम कल दोपहर 2:30 बजे औपचारिक रूप से जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मंत्री यादव के अनुसार यह परिणाम केवल अंकों का संकलन नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के वर्षों के कठोर परिश्रम, अनुशासन और उनके शिक्षकों व अभिभावकों के अनमोल मार्गदर्शन का प्रतीक है। सभी परीक्षार्थी कल निर्धारित समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा फल देख सकेंगे।

संपादक, प्रेम साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज