थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

रायपुर :- डीसीपी पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में रायपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 02.09.2026 को थाना डी.डी. नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अभियानात्मक कार्रवाई के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि विसर्जन कुंड के पास, रायपुरा एवं शमशान घाट महादेवघाट में दो व्यक्ति अपने हाथों में धारदार स्टील के बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना डी.डी. नगर पुलिस की पृथक-पृथक टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को चाकू लहराते हुए मौके पर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चंदन बंजारे, पिता पप्पू बंजारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी कांपा नहरपारा, प्रेम स्पोर्ट्स के पास, थाना मोवा, रायपुर तथा धनेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू, पिता महेंद्र दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी दर्री तालाब, भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग धारदार स्टील के बटनदार चाकू विधिवत बरामद कर जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 548/2026एवं अपराध क्रमांक 549/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियो को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल निरूद्ध किया गया 

नाम आरोपीगण 

 (1) चंदन बंजारे, पिता पप्पू बंजारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी कांपा नहरपारा, प्रेम स्पोर्ट्स के  पास, थाना मोवा, रायपुर

 (2) धनेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू, पिता महेंद्र दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी दर्री तालाब भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर (छ.ग.)** बताया

रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज