रायपुर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों के बीच प्रशासन सख्त; कलेक्टर ने कहा- कालाबाजारी हुई तो होगी जेल

रायपुर, 14 मई 2026 – राजधानी रायपुर में ईंधन की आपूर्ति और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ऑयल कंपनियों और डीलर्स की आपात बैठक लेकर स्पष्ट किया है कि आम जनता को पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
प्रमुख निर्णय और निर्देश:
-
24 घंटे चलेंगे टैंकर: शहर के भीतर ईंधन टैंकरों की आवाजाही पर लगी पाबंदी हटा दी गई है। अब टैंकर 24 घंटे ईंधन की सप्लाई कर सकेंगे ताकि पंप खाली न रहें।
-
सप्लाई का समय बढ़ा: डिपो से पंपों तक ईंधन भेजने का समय (जो पहले सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक था) बढ़ा दिया गया है।
-
स्टॉक की स्थिति: जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। प्रशासन ने लोगों से 'पैनिक-बाइंग' (घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी) न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
-
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी: कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या आपूर्ति में जानबूझकर गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कालाबाजारी की शिकायत यहाँ करें:
अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अनियमितता दिखे तो कलेक्टर कॉल सेंटर के इन नंबरों पर सूचित करें:
-
9977222564
-
9977222574
-
9977222584
-
9977222594
डीलर्स एसोसिएशन की अपील: प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अखिल धगट ने भी जनता से धैर्य रखने और केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदने का आग्रह किया है।
बैठक में उपस्थिति: इस महत्वपूर्ण बैठक में खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा सहित विभिन्न ऑयल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और शहर के प्रमुख डीलर्स उपस्थित रहे।
रिपोर्ट कंचन यादव
नारद एक्स्प्रेस न्यूज