रायपुर में गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार, एक लाख का माल बरामद

रायपुर में गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार, एक लाख का माल बरामद

रायपुर। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर 19 वर्षीय महिला आरोपी खुशी देवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में महिला के पास से 2.040 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1 लाख है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 109/2026 दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज