सेनेटरी दुकान में लाखों का गबन करने वाला सेल्समेन गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा भी बरामद
रायपुर: राजधानी के एमजी रोड स्थित एक सेनेटरी दुकान में काम करने वाले सेल्समेन को पुलिस ने लाखों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की एक एक्टिवा भी बरामद की गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक प्रधान उक्त दुकान में सेल्समेन के तौर पर कार्यरत था। उसने दुकान के ₹1.95 लाख का गबन किया था। दुकान मालिक की शिकायत पर मौदहापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
घटना के बाद से ही मौदहापारा थाना पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मेकाहारा गेट के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी और अभिषेक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी की स्कूटी बरामद
पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने बिलासपुर से एक एक्टिवा भी चुराई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त चोरी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।
मयंक श्रीवास्तव
चीफ़ एडिटर/नारद एक्सप्रेस न्यूज