धमतरी पुलिस की अनोखी पहल: सुधरने वाले बदमाशों को मिलेगा मुख्यधारा में शामिल होने का मौका

धमतरी पुलिस की अनोखी पहल: सुधरने वाले बदमाशों को मिलेगा मुख्यधारा में शामिल होने का मौका

धमतरी : पुलिस ने अपराधियों में सुधार को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के आदेशानुसार, पिछले 5 वर्षों से अपराध से दूर और सामान्य जीवन जी रहे निगरानी बदमाशों को "माफी बदमाश" श्रेणी में शामिल किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, 2014 से शांत जीवन बिता रहे सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंकित कौशिक के आचरण की जांच की गई। थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) की अनुशंसा पर एसपी श्री सूरज सिंह परिहार ने अंकित को "माफी बदमाश 'अ' वर्ग" में शामिल करने की मंजूरी दी। इसका उद्देश्य सुधरने वालों को सम्मान देना है।

चीफ एडिटर , मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज